Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. क्या अभी भी चल रहा पुराने 500-1000 के नोट बदलवाने का खेल? हापुड़ में 1.44 करोड़ की बंद हो चुकी करेंसी बरामद

क्या अभी भी चल रहा पुराने 500-1000 के नोट बदलवाने का खेल? हापुड़ में 1.44 करोड़ की बंद हो चुकी करेंसी बरामद

By Abhimanyu 
Updated Date

Hapur Demonetized Currency : क्या देश में नोटबंदी के बाद बंद हो चुके पुराने 500 और 1000 के नोटों को बदलवाने का खेल चल रहा है, जो नोटबंदी के बाद बंद हो चुके हैं? ये सवाल यूपी के हापुड़ में 1.44 करोड़ रुपए के पुराने नोट मिलने बाद उठ रहे हैं। दरअसल, जिले के देहात थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बाइक से 500 और 1000 रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस देवेंद्र सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- बागपत : दो मंजिला मकान में आग लगने के बाद फटे सिलेंडर, पत्नी-बेटी की मौत, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा

जानकारी के अनुसार, देहात प्रभारी पारस मलिक पुलिस टीम के साथ ततारपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने जब गाजियाबाद निवासी देवेंद्र सिंह को बाइक से आता दिखा तो उसे उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की और पकड़ा गया। इस बाद संदिग्ध की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 500 भारी मात्रा में बंद हो चुके पुराने नोटों के बंडल देखकर सभी हैरान रह गए।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मामले की जानकारी एजेंसियों को भी दे दी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि वह इन्हें कहां से लाया, कहां ले जा रहा था, क्या मकसद था? एसपी ज्ञानंजय सिंह कहना है कि पूरी पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। माना जा रहा है कि आरोपी किसी ऐसा रैकेट से जुड़ा हुआ हो सकता है, जो 10 साल बाद भी इन पुराने नोटों को बदलवाने में जुटा है।

Advertisement