Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच पहुंची ईश वेलफेयर फाउंडेशन टीम, सेवा ही सबसे बड़ी खुशी है

ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच पहुंची ईश वेलफेयर फाउंडेशन टीम, सेवा ही सबसे बड़ी खुशी है

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। ईश वेलफेयर फाउंडेशन टीम ने शनिवार को ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुंचकर फल, चॉकलेट और राशन सामग्री वितरित किये। संस्था के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्च्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पढ़ें :- लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर की हत्या ,घटना CCTV में कैद

फाउंडेशन की ओर से एक कुंतल दस किलो आटा, 60 किलो चावल, 15 किलो दाल, 10 लीटर सरसों का तेल, चीनी, दलिया, 30 पैकेट टोस्ट, कॉपी-पेंसिल बॉक्स समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वरिष्ठ समाजसेवी वीना बबोत की ओर से तैयार किए गए वस्त्र 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को दिये गए। कार्यक्रम में अजहर जमाल ने मधुर धुनों से बच्चों का मनोरंजन किया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के परिजनों को जरूरत पड़ने पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का बांटी राशन सामग्री और वस्त्र भरोसा दिलाया।

संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ईश वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पिछले चार वर्षों से विभिन्न संस्थाओं और जरूरतमंदों तक भोजन, राशन व अन्य आवश्यक सहयोग पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट त्रवा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भारद्वाज, दीप्ति शर्मा, जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एसके पांडेय, संजय वर्मा, बीके सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा समेत कई समाजसेवियों ने सहयोग किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए क्रॉफ्ट भी वर्षा फाउंडेशन की ओर से टीम के सदस्यों को भेंट किए गए।

Advertisement