Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel Hamas War : इस्राइली सेना पर बड़ा हमला, गाजा में हमास के साथ लड़ाई में 21 सैनिकों की मौत

Israel Hamas War : इस्राइली सेना पर बड़ा हमला, गाजा में हमास के साथ लड़ाई में 21 सैनिकों की मौत

By santosh singh 
Updated Date

Israel Hamas War : इस्राइली सेना (Israeli Army) ने बताया कि कल गाजा में हमास के साथ हुई लड़ाई में उनके 21 सैनिक मारे गए हैं। दरअसल लड़ाई के दौरान एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में कुछ सैनिक आ गए। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आकर दो इमारतें भी तबाह हो गईं। वहीं इस्राइली सेना (Israeli Army) के एक टैंक पर हमास (Hamas) के लड़ाकों ने आरपीजी (RPG) से हमला किया। इन सैनिकों की मौत के बाद हमास (Hamas)  के साथ लड़ाई में इस्राइली सेना (Israeli Army) के अब तक 200 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

इमारत में विस्फोटक जमा होने का शक

इस्राइली सेना (Israeli Army) विस्फोट की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ, उनमें भारी मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। जब वहां इस्राइल के सैनिक मौजूद थे तो आरपीजी (RPG)  से इमारत पर हमला किया गया, जिससे इमारत में भयंकर विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के चलते दो इमारतें तबाह हो गईं। इमारतों के मलबे और विस्फोट में सैनिकों की मौत हुई।

इस्राइली सेना (Israeli Army) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी (Spokesman Rear Admiral Daniel Hagari) ने बताया कि कल की घटना में कुल 21 सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक सीमा पर करीब 600 मीटर के इलाके में मौजूद थे। सैनिक वहां पर हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे थे। शाम करीब चार बजे आतंकियों ने एक टैंक पर आरपीजी (RPG) से हमला किया। इसी दौरान दो दो मंजिला इमारतों में विस्फोट हो गया। जिसके बाद इमारतें गिर गईं। इन इमारतों के मलबे की चपेट में आकर सैनिक मारे गए।

मिस्र ने इस्राइल को दी चेतावनी

पढ़ें :- योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 फीसदी किया

मिस्र ने इस्राइल (Israel) को चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल ने दोनों देशों की सीमा पर मौजूद जमीन के टुकड़े फिलाडेल्फी कॉरिडोर को कब्जाने की कोशिश की तो इससे दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। फिलाडेल्फी कॉरिडोर मिस्र (Philadelphia Corridor Egypt) और इस्राइल के बीच मौजूद 14 किलोमीटर लंबा इलाका है। इस्राइली सेना (Israeli Army) इस इलाके पर नियंत्रण करने की योजना बना रही है क्योंकि इसी इलाके से गाजा में हथियारों की तस्करी की जाती है। मिस्र को चिंता है कि सीमा पर सैन्य कार्रवाई से बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग उनकी सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।

Advertisement