Israel-Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध अब और ज्यादा भयावक होता जा रहा है। इस युद्ध में दुबई में भी ईरान की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। दूसरे दिन भी दुबई में तेज धमाकों की आवाज सुनी गयी है। शुक्रवार को तेज धमाकों की आवाज से शहर की कई इमारतें हिल गईं। इस दौरान मध्य दुबई के एक हिस्से में आसमान में काले धुएं का घना गुबारा देखा गया।
पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान
मीडिया रिपोर्ट की माने तो दुबई में इस हमले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मिली। इस हमले को सुरक्षाबलों ने सफलतापूर्वक बीच में ही रोक दिया, जिसका मलबा एक इमारत के बाहर हिस्से पर गिरा। इस हमले में कोई भी बड़ी हानि नहीं हुई।
वहीं, इस धमाकों के बाद दुबई की मुख्य सड़क शेख जायद रोड पर सायरन की आवाजें गुंजने लगीं। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। यह घटना दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (DIFC) के पास हुई। धमाके और मलबे की वजह से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।
इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर दुबई में भी देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन भी दुबई में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं। इससे पहले गुरुवार को भी अल बदा इलाके में ड्रोन से जुड़ी एक घटना सामने आई थी। तब भी शहर के बीचों-बीच धमाकों की आवाज सुनी गई थी।
बता दें कि, 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बहुत बढ़ गया है। ईरान के हमलों की वजह से इस इलाके में अब तक 11 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दुबई प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पढ़ें :- Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन, एक भारतीय समेत चार जख्मी