1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन, एक भारतीय समेत चार जख्मी

Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला, सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन, एक भारतीय समेत चार जख्मी

अथॉरिटी ने दो ड्रोन को गिराने की पुष्टि की है। दुबई एयरपोर्ट के करीब हुई इस घटना में एक घाना, एक बांग्लादेश और एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हुए हैं। अथॉरिटी ने साथ ही एयरपोर्ट पर उड़ानों के सामान्य संचालन की भी बात कही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Dubai Airport: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। ये युद्ध अब और ज्यादा भयावक होता जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब ईरान ने एक बार फिर ड्रोन से हमला किया है। हालांकि, ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया है लेकिन इसमें एक भारतीय समेत चार लोग घायल हुए हैं। बता दें कि, ईरान की तरफ से लगातार अपने पड़ोसी देशों पर ड्रोल और मिसाइलें दागी जा रही हैं, जिसके कारण वहां की स्थिति काफी खतरनाक होती जा रही है।

पढ़ें :- कमर्शियल जहाजों पर हमला और हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य: पीएम मोदी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अथॉरिटी ने दो ड्रोन को गिराने की पुष्टि की है। दुबई एयरपोर्ट के करीब हुई इस घटना में एक घाना, एक बांग्लादेश और एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हुए हैं। अथॉरिटी ने साथ ही एयरपोर्ट पर उड़ानों के सामान्य संचालन की भी बात कही है।

वहीं, इस हमले में घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही दुबई प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।

बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर है।

पढ़ें :- ट्रंप के कंट्रोल में हैं पीएम मोदी, 25 मिनट का भाषण दिया लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला: राहुल गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...