Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा संदेश, मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, बड़े प्रहार के संकेत

Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा संदेश, मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, बड़े प्रहार के संकेत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Israel-Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ये तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। ईरान ने अब ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। खामेनेई की मौत के बाद क़ोम शहर की प्रसिद्ध जामकरान मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा फहराया गया, जो शिया परंपरा में न्याय, प्रतिशोध और गुस्से का प्रतीक है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये संकेत बदला लेने का है।

पढ़ें :- High tension in the Strait of Hormuz: ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका ने दागी मिसाइलें, दो सैन्य नौकाएं हुए तबाह

खामेनेई पिछले कई दशकों से ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक बताया और कहा कि यह ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर है। वहीं, खामेनेई की मौत पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि, ईरान के लोगों की गुलामी को उखाड़ फेंकने की अपील की है। इन हमलों में ईरान के कई सीनियर सैन्य अधिकारी और सलाहकार भी मारे गए, जिससे मध्य-पूर्व में युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

वहीं, अमेरिका और इजरायल की तरफ से की गई भीषण बमबारी के बावजूद ईरान ने पलटवार जारी रखने की कसम खाई है। देश के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने साफ किया है कि ईरान पर युद्ध थोपा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते करीब 40 घंटे से अधिक समय की बमबारी में अब तक 215 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के अलावा इजरायल और आसपास के अन्य देशों को मिलाकर 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अकेले ईरान में 201 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 740 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Advertisement