Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel-Iran War: बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने किया फोन, तनाव पर की चर्चा

Israel-Iran War: बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने किया फोन, तनाव पर की चर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Israel-Iran War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। इसको लेकर स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही है। इन सबके बीच पीएम मोदी ने आज बहरीन के किंग और साऊदी के क्राउन ​प्रिंस को फोन किया है। इस दौरान पश्चिम एश्यिा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।

पढ़ें :- NEET Exam Cancelled : नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- दो साल की मेहनत बर्बाद,अब किस पर करें भरोसा?

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने आज दो अहम फोन कॉल किए। टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने पहले बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। पीएम मोदी ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा की।

युद्ध का है आज तीसरा दिन
ईरान—इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध का आज तीसरा दिन है। तीन दिनों से भयंकर जंग चल रही है। जंग के तीसरे दिन अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध की शुरुआत हमने नहीं की थी लेकिन इसे खत्म हम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस शासन ने अमेरिका मुर्दाबाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए थे, आखिरकार उसे अमेरिका और इजरायल से मौत का सामना करना पड़ा।

Advertisement