Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israeli Air Strike : इजरायल के एयर स्ट्राइक से दहला गाजा, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की मौत

Israeli Air Strike : इजरायल के एयर स्ट्राइक से दहला गाजा, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israeli Air Strike :  इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर एयर स्ट्राइक की है। हमले दौरान कई लोगों की जान गई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम आठ फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

पढ़ें :- Israel-Iran War : ईरान पर इजरायल का अक्रामक हमला , मिसाइल साइट्स और सैन्य ठिकाने किए ध्वस्त

खबरों के अनुसार, सोमवार को गाजा के कई हिस्सों में Israeli Army की कार्रवाई हुई। दक्षिणी गाजा के Khan Yunis में एक घटना में 10 वर्षीय बच्ची अमल अबू खटर की गोली लगने से मौत की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि बच्ची अपने परिवार के टेंट में खाना खा रही थी। मध्य गाजा के Bureij refugee camp में एक घर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में चार वर्षीय बच्चे की भी जान चली गई।

रविवार को इजरायली सेना ने Az-Javaida इलाके में एक गोदाम को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया। हमले के बाद इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement