Benefits of eating Jamun: जामुन जिसे कई लोग फरेन्दे के नाम से भी जानते है। यह विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ससे भरपूर होता है। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन का स्वाद खट्टा मीठा और हल्का कसैला होता है।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फादेमंद होता है। इसका सेवन शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और फ्रक्टोस की मात्रा कम होती है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकस सकता है।
जामुन में पॉलीफेनोल, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते है जिसका सेवनकरने से डायबिटीज से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद कर सकते है।
इंसुलिन रेजिस्टेंस आपके स्वास्थ्य के लिए खराब होता है, लेकिन इंसुलिन सेंसिटिवीटी के बढ़ने से आपके सेल्स स्वस्थ तरीके से इंसुलिन को लेकर प्रतिक्रिया देते हैं, जो डायबिटीज बढ़ने की संभावना को कम कर सकता है। ऐसे में जामुन का सेवन इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकता है, जिससे सेल्स के लिए ब्लड फ्लो से ग्लूकोज लेना आसान हो जाता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखना जरूरी होता है। जामुन में कुछ ऐसे बायोएक्टिव्स कंपाउड्स होते हैं, जो ग्लूकोज चयापचय को विनियमित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
डायबिटीज के मरीजों को अपने हार्ट हेल्थ को बेहतर रखना बहुत जरूरी होता है। जामुन का सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि दिल की बीमारियों के बढ़ते जोखिम के कारण डायबिटीज वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।