Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जातिगत जनगणना की तारीख की घोषणा के बिना यह अधूरी, सात मई को विजय दिवस मनायेगी जन अधिकार पार्टी

जातिगत जनगणना की तारीख की घोषणा के बिना यह अधूरी, सात मई को विजय दिवस मनायेगी जन अधिकार पार्टी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब विपक्षी दल के नेता जातिगत जनगणना कराए जाने की समय सीमा पूछा रहे हैं। जन अधिकारी पार्टी के नेता इस फैसले को लेकर सात मई को विजय दिवस के रूप में मनायेंगे।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

जन अधिकार पार्टी के कार्यालय की तरफ से एक सूचना जारी की गयी है। इसमें बताया गया है कि, जन अधिकार पार्टी द्वारा लम्बे समय से जातिवार जनगणना कराने की मांग की जा रही थी। इसके संबंध में जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार ज्ञापन दिया जा रहा था। भारत सरकार द्वारा “जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की गयी है, जिससे जन अधिकार पार्टी की मांग पूर्ण हुई है।

हालांकि, जनगणना की तारीख की घोषणा के बिना यह अधूरी है। साथ ही कहा गया कि, जन अधिकार पार्टी के समस्त कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में दिनांक 07 मई को विजय दिवस के रूप में मनाये तथा मीटिंग करें और राष्ट्रपति को जाति जनगणना कराये जाने की तारीख की घोषणा करने की मांग करते हुए ज्ञापन दें। कहा गया है कि, इस कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी, अन्य सभी सम्बद्ध प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, अपने अपने जिलों में शामिल हो।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement