Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Jasprit Bumrah: क्या मुंबई इंडियंस को छोड़ने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? इस टीम में जाने की चर्चा

Jasprit Bumrah: क्या मुंबई इंडियंस को छोड़ने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? इस टीम में जाने की चर्चा

By Abhimanyu 
Updated Date

Jasprit Bumrah: कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एशिया कप और आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप के शुरुआती 10 मैचों में भारतीय टीम की लगातार जीत में उनकी बड़ी भूमिका रही। हालांकि, आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 auction) से ठीक पहले इस शानदार गेंदबाज की सोशल मीडिया पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म नजर आ रहा है।

पढ़ें :- MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा; जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

दरअसल, आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन (IPL 2024 auction) से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में लौट चुके हैं। पंड्या की मुंबई में वापसी ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं। इसी बीच जसप्रीत बुमराह के मुंबई इंडियंस छोड़ने कयास लगाए जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह जसप्रीत बुमराह की इंस्टाग्राम स्टोरी है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘Silence is the best answer यानी मतलब खामोशी सबसे अच्छा जवाब होता है।’

पढ़ें :- Rohit Sharma Last Match for MI: आज मुंबई की जर्सी में आखिरी बार दिखेंगे हिटमैन! लखनऊ के खिलाफ खेलना चाहेंगे यादगार पारी

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘Bumrah’ ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया गया है। कई यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं बुमराह, आरसीबी या सीएसके में जा सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि बुमराह ने वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार को लेकर आलोचकों का जवाब दिया है।

Advertisement