Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, 50 साल की उम्र में इस दिग्गज सितारे ने दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, 50 साल की उम्र में इस दिग्गज सितारे ने दुनिया को कहा अलविदा

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जावेद खान अमरोही (Javed Khan Amrohi)  का मंगलवार को निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है? इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

पढ़ें :- Golden Bodycon Dress में Shobhita Dhulipala ने शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स बोले- ऑस्कर की तरह ...

जावेद खान अमरोही (Javed Khan Amrohi) को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने टीवी सीरियल ‘मिर्जा गालिब’ में भी काम किया था। जावेद खान अमरोही ने जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया है।

करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी

जावेद खान अमरोही (Javed Khan Amrohi)  का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल के अलावा कैमियो भी किया था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। इन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में पुलिस कॉन्सेटबल का कैरेक्टर भी प्ले कर सबको गुदगुदाया था।

पढ़ें :- Surbhi Chandana ने कराया हॉट फोटोशूट, रिवीलिंग साड़ी में एक्ट्रेस ने फैन्स को बनाया दीवाना
Advertisement