Jharkhand Election: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। चुनाव आयोग ने झारखंड में चुनाव आयोग की तारीखों का एलान कर दिया है। यहां पर दो चरणों में चुनाव होगा। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
पढ़ें :- ICC T20I Rankings : कप्तान सूर्या और संजू सैमसन को बिना खेले रैंकिंग में मिला फायदा, इतने पायदान की लगाई छलांग
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिये होंगी। वहीं, झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी।
वायनाड में होगा उपचुनाव
वायनाड में उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि, ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव होगा।
पढ़ें :- MoU करने से पहले से AI से ही ‘पूछ’ के बारे में पूछ लिया होता...अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना