JioBharat V3, JioBharat V4 Launched: दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में भारतीय ग्राहकों दो नए फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 को लॉन्च किए हैं। इन दोनों 4G फीचर फोन को कंपनी ने सस्ती कीमत और कई अच्छे फीचर्स के साथ लाया है। आइये, जियो के दोनों नए फीचर फोन के प्राइस और स्पेक्स डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-
पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
जियो के नए फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो JioBharat V3 और JioBharat V4 फोन 1000 mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। ये फोन 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 इंडियन लैंगवेज सपोर्ट के साथ आता है। दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आएंगे। जियो-पे का इस्तेमाल भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों ऑप्शन के लिए किया जा सकता है।
जियो के दोनों फीचर फोन में 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और स्पोर्ट्स कंटेंट भी यूजर्स के लिए एक क्लिक पर मिल जाएगा। इसके अलावा, दोनों फोन को सिर्फ 123 रुपये के मंथली रिचार्ज में यूज कर पाएंगे। जिसमें 14GB कुल डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलेगी। कीमत की बात करें तो जियो के नए 4G फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 की कीमत सिर्फ 1,099 रुपये है। दोनों ही जल्द सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।