Fastest Internet: भारत में 5जी नेटवर्क को रोलआउट करने में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियां सबसे आगे हैं। यूजर्स की संख्या के मामले में भी इन दोनों की बदशत कायम है। जियो और एयरटेल के बाद Vi (वोडाफोन-आइडिया) तीसरे नंबर पर आती है। हालांकि, तीनों ही कंपनियां तेज इंटरनेट सेवा देने का दम भरती हैं। ऐसे में यूजर्स के मन में यह सवाल रहता है कि किस कंपनी का इंटरनेट सबसे तेज है? जिसका खुलासा हाल ही में आयी एक रिपोर्ट में हुआ है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
ओपन सिग्नल की मोबाइल एक्सपीरियंस अवॉर्ड्स 2024 नाम से प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लाइव वीडियो एक्सपीरियंस, गेम एक्सपीरियंस और अपलोड स्पीड एक्सपीरियंस में भी एयरटेल आगे है। डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस में जियो आगे है। इसके अलावा, 5G लाइव वीडियो एक्सपीरियंस, 5G गेम्स एक्सपीरियंस, 5G डाउनलोड और 5G अपलोड एक्सपीरियंस में भी एयरटेल सबसे आगे है। लेकिन, जियो ने कवरेज एक्सपीरियंस, उपलब्धता और 5जी उपलब्धता में एयरटेल को पीछे छोड़ा है। कंसिस्टेंट क्वॉलिटी में भी जियो, एयरटेल से आगे रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की 5जी डाउनलोड स्पीड 239.7 mbps रिकॉर्ड हुई, जबकि जियो की स्पीड 224.8 mbps रिकॉर्ड हुई। एयरटेल की 5जी अपलोड स्पीड 23.3 mbps है, तो जियो की 5जी अपलोड स्पीड 12.7 mbps है। हालांकि, दोनों ही नेटवर्क की 5G स्पीड में पहले के मुकाबले गिरावट देखी जाती है। दूसरी तरफ, जियो के करीब 10 मिलियन लोगों ने जियो का साथ छोड़ा है। जोकि कंपनी के लिए चिंता का विषय है।