नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार गुमला, झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, इस चुनाव में मुझे जहां जहां जाने का अवसर मिला है, हर रैली पहले वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ रही है।इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद देने आए हैं, ये साफ बता रहा है कि हवा का रुख क्या है! मैं आपसे झारखंड में भाजपा-NDA सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। नौजवानों को नौकरी मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, इसके लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए।
PM ने कहा, हमने जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तब से अनेक ऐतिहासिक काम आपके कल्याण और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करते रहे हैं। ये हमारी सरकार है जिसने धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इस बार तो उनकी 150वीं जन्मजयंती है। 15 नवंबर से आने वाले एक साल तक हम देश के हर कोने में इसे जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं।
आज भाजपा की सरकारों में बड़ी संख्या में आदिवासी मंत्री हैं। देश के अनेक राज्यों में राज्यपाल मेरे आदिवासी भाई-बहन हैं। भाजपा-एनडीए ने ही द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति बनाया है। लेकिन हमें ये नहीं भूलना है कि कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू जी के साथ कैसा व्यवहार रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरा दम लगा दिया। आज भी कांग्रेस के लोग माननीया राष्ट्रपति जी का अपमान करने से बाज नहीं आते।
साथ ही PM ने कहा, JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा है। लेकिन भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया है।भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा। JMM और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी, ओबीसी, दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे SC/ST और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। ये लोग SC/ST और OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई