Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जेपी नड्‌डा राज्यसभा में सदन के नेता बनाए गए, पीयूष गोयल की ली जगह

जेपी नड्‌डा राज्यसभा में सदन के नेता बनाए गए, पीयूष गोयल की ली जगह

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा ने जेपी नड्डा (JP Nadda) को राज्यसभा में सदन का नेता बनाने का फैसला किया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) सदन में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उत्तर मुंबई लोकसभा सीट (North Mumbai Lok Sabha Seat) से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब जेपी नड्डा (JP Nadda)  को ये दायित्व सौंपा गया है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

बता दें कि सोमवार से 18वीं लोकसभा (18th Lok Sabha) का पहला संसद सत्र शुरू हो गया है। पहले दिन सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। सदन का नेता होने के नाते सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सदस्यता की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने संसद की कार्यवाही की अध्यक्षता की।

संसद का पहला सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है। विपक्षी गठबंधन ने कई मुद्दों पर सरकार के घेराव और हंगामे की तैयारी की है। इसमें नीट, पेपर लीक, रेल हादसे जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं। बता दें कि पहला संसद सत्र 3 जुलाई तक जारी रहेगा।

Advertisement