Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jyeshtha Adhik Purnima 2026 : ज्येष्ठ अधिक मास ‘सर्वसिद्धिदायिनी पूर्णिमा’ पर करें ये उपाय , भगवान विष्णु पूरे करेंगे हर काम

Jyeshtha Adhik Purnima 2026 : ज्येष्ठ अधिक मास ‘सर्वसिद्धिदायिनी पूर्णिमा’ पर करें ये उपाय , भगवान विष्णु पूरे करेंगे हर काम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jyeshtha Adhik Purnima 2026 :  सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा को बहुत पुनीत माना जाता है। शास्त्रों में इसे ‘सर्वसिद्धिदायिनी पूर्णिमा’ कहा गया है।इस विशेष तिथि पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, जप, और दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दरिद्रता दूर होती है। इसे पुरुषोत्तमी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसी प्रकार इस कुछ विशेष उपाय करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान पुरुषोत्तम की कृपा प्राप्त ​होती है।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

पूर्णिमा का व्रत 30 मई 2026, शनिवार को रखा जाएगा, जबकि उदया तिथि के अनुसार स्नान-दान की अधिक पूर्णिमा 31 मई 2026, रविवार को रहेगी।

इस भगवान लक्ष्मीनारायण की विशेष पूजा, भगवान सत्य नारायण की कथा का पाठ आदि करनी चाहिए।

इस पवित्र तिथि पर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को अन्न, जल, वस्त्र, और धन आदि का दान करना चाहिए। इसी प्रकार ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर गाय को हरा चारा खिलाने का भी महत्व माना गया है।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे
Advertisement