Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy : फ्लिपकार्ट को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले CEO कल्याण कृष्णमूर्ति छोड़ेंगे पद, जानें कौन संभालेगा कमान

Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy : फ्लिपकार्ट को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले CEO कल्याण कृष्णमूर्ति छोड़ेंगे पद, जानें कौन संभालेगा कमान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy : देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को 11 साल से भी ज्यादा समय तक सेवाएं देने के बाद CEO कल्याण कृष्णमूर्ति पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति अगले महीने अपना पद छोड़ने वाले हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्णमूर्ति का Flipkart में आखिरी कार्यदिवस 4 दिसंबर होगा। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब Flipkart की पैरेंट कंपनी Walmart इसके IPO और भविष्य की कारोबारी रणनीति पर विचार कर रही है।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

कंपनी ने अपने सीईओ को लेकर कहा कि कृष्णमूर्ति ने Flipkart को विकास के एक महत्वपूर्ण दशक में आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व में बिजनेस में 5 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई, जिससे ये भारत की प्रमुख Flipkart कंपनियों में से एक के रूप में मजबूत हुई और देश के Flipkart परिदृश्य को बदलने में मदद मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart के चीफ टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट ऑफिसर बालाजी त्यागराजन अंतरिम तौर पर कंपनी की कमान संभालेंगे। Walmart International के CEO क्रिस निकोलस ने ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में बताया कि कंपनी नए CEO की तलाश कर रही है और अगले कुछ हफ्तों में उनके नाम का ऐलान हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, Walmart ने Flipkart की शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है। IPO में देरी से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच निराशा बढ़ी है।

Flipkart ने इस साल अपने कॉरपोरेट मुख्यालय को सिंगापुर से भारत स्थानांतरित करने समेत IPO की दिशा में कई कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कंपनी की वैल्यूएशन 38 अरब डॉलर से अधिक बताई गई थी।

पढ़ें :- Infinix ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में
Advertisement