Kami Rita Sherpa : कामी रीता शेरपा का पर्वतों से गहरा नाता है। ऐसा संबंध जिसमें पर्वत उन्हें अपने पास बार बार बुलाता है। पर्वतारोहियों का सपना होता है कि वो एक बार माउंट एवरेस्ट को फतह कर लें। लेकिन कामी रीता शेरपा एक ऐसा नाम है जिनके नाम एक-दो बार नहीं बल्कि 32 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का रिकॉर्ड रखने वाले कामी रीता शेरपा ने रविवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 32वीं बार चढ़ाई करके अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पढ़ें :- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर इस्तीफे की तैयारी से राजनीति में मचा भूचाल, क्या गिर जाएगी लेबर पार्टी की सरकार?
स्प्रिंग 2026 माउंटेनियरिंग सीजन में कामी रीता शेरपा
नेपाल के पर्यटन विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा कि 55 साल के अनुभवी नेपाली माउंटेनियर, स्प्रिंग 2026 माउंटेनियरिंग सीजन (Spring 2026 Mountaineering Season) के दौरान सुबह 10:12 बजे (नेपाल टाइम) 8,848.86 मीटर की चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचे। खबरों के अनुसार, विभाग ने कहा, “एवरेस्ट बेस कैंप में डिपार्टमेंट के फील्ड ऑफिस से मिली जानकारी के आधार पर, 14 पीक्स एक्सपीडिशन (14 Peaks Expedition) द्वारा आयोजित किए गए एक खोजयात्रा को लीड करते हुए यह चढ़ाई पूरी की गई।”
पासंग दावा शेरपा
पासंग दावा शेरपा (Pasang Dawa Sherpa) उनके सबसे करीबी कॉम्पिटिटर हैं, जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 29 बार पहुंच चुके हैं। ये दोनों सबसे ज्यादा Everest चढ़ाई करने के लिए कॉम्पिटिशन कर रहे हैं।
“एवरेस्ट मैन” के नाम से मशहूर कामी रीता
दुनियाभर में “एवरेस्ट मैन” के नाम से मशहूर, कामी रीता ने इंसानी हिम्मत और लगन को नए सिरे से बताया है। 1994 में अपनी पहली चढ़ाई के बाद से, उन्होंने पहाड़ों के लिए अपने बेमिसाल जुनून और हिमालयन माउंटेनियरिंग Himalayan Mountaineering में अपने खास योगदान से लाखों लोगों को प्रेरित किया है।