Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कंगना रनौत ने की भाजपा को वोट देने की अपील, कहा-विजय का यह कीर्तिमान टूटे ना एक भी वोट छूटे ना जय श्री राम

कंगना रनौत ने की भाजपा को वोट देने की अपील, कहा-विजय का यह कीर्तिमान टूटे ना एक भी वोट छूटे ना जय श्री राम

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022:  उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण मतदान में 24 घंटे से कम समय बाकी है। सभी दल अपनी ताकत झोंकने में लगे हुए है। ऐसे में कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने भी बीजेपी के समर्थन में खुलकर अपील की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर वापस लाना है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव अब बॉलीवुड गलियारों तक पहुंच चुका है। बता दें कि अपने बेबाक अंदाज से पहचाने जानी वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सीएम योगी के पक्ष से लोगों से उन्हें वोट देने की अपील कर रही हैं। बता दें कि कंगना इस वीडियो में बोलती हैं कि हम सब जानते हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं और इस चुनाव कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हत्यार वोट है। याद रखें, हम अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। ऐसे में भर भर के वोट देने होंगे। उन्होंने कहा कि जब भी जाए तीन चार लोगों को साथ ले जाएं याद रखिए विजय का यह कीर्तिमान टूटे ना एक भी वोट छूटे ना जय श्री राम।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। तीसरे चरण के 16 जिलों के 59 विधानसभा साटों पर चुनाव 20 फरवरी को होना है।

 

Advertisement