Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खालिस्तान की मांग… अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर बुरी फंसी कंगना रनौत; SGPC ने भेजा लीगल नोटिस

खालिस्तान की मांग… अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर बुरी फंसी कंगना रनौत; SGPC ने भेजा लीगल नोटिस

By Abhimanyu 
Updated Date

SGPC sent a Legal Notice regarding the Film Emergency: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस फिल्म को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मंगलवार को कंगना रनौत समेत फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस जारी किया है। जिसमें सिखों की भूमिका और ऐतिहासिक पक्षों को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया गया है।

पढ़ें :- Musafir Cafe : अभिनेता विक्रांत मैसी ने प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज़’ का किया ऐलान,‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई को होगी OTT पर रिलीज़

एसजीपीसी ने कहा है कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक जरनैल सिंह भिंडरावाला और सिख समुदाय के किसी अन्य व्यक्ति ने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसा कोई सबूत या रिकॉर्ड नहीं है जो साबित करता हो कि भिंडरावाले ने कभी किसी से ऐसे शब्द कहे हों। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिनके शासन काल में 1975 में भारत में आपातकाल लगाया गया था।

एसजीपीसी के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली की ओर से भेजे गए नोटिस में फिल्म निर्माताओं से फिल्म से सिख विरोधी भावनाओं को दर्शाने वाले दृश्यों को हटाने के लिए कहा गया है। नोटिस में ट्रेलर को सार्वजनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के साथ-साथ सिख समुदाय से लिखित माफी मांगने की भी मांग की गई है। एसजीपीसी ने कहा, “ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जिनमें सिख पोशाक में कुछ किरदारों को असॉल्ट राइफलों से लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है।”

एसजीपीसी ने नोटिस में कहा है कि फिल्म सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सिख धर्म के बारे में गलत शिक्षा देने का एक साधन साबित होगी। फिल्म में सिख धर्म के इतिहास के काले दिनों को दिखाया गया है। बता दें कि जीवनी पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। कंगना इस फिल्म की निर्माताओं में भी शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज हुआ था और फिल्म के 6 सितंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- ‘लगान’ फिल्म की 25वीं सालगिरह पर मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में होगी स्क्रीनिंग,आमिर खान भी होंगे शामिल
Advertisement