Viral-Video: कानपुर के जाजमऊ स्थित हिंदुस्तान कंपाउंड में सड़क पर खुला सीवर का गड्ढा एक डिलीवरी बॉय के लिए हादसे की वजह बन गया। मंगलवार देर रात अंधेरे में बाइक चला रहा 27 वर्षीय नितिन गुप्ता गड्ढा नहीं देख सका और बाइक समेत करीब चार फीट नीचे जा गिरा। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हादसे में उसकी नाक की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। हेलमेट पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर पहले स्थानीय नर्सिंगहोम पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे रामादेवी के दूसरे अस्पताल ले गए।
पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द
अंधेरी सड़क पर नहीं दिखा मौत का गड्ढा
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह हादसा हुआ वहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। सड़क पर करीब 11 मीटर लंबा गड्ढा काफी समय से खुला पड़ा था। लोगों का दावा है कि पहले भी यहां बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उनका कहना है कि गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग या रोशनी की व्यवस्था होती तो हादसा रोका जा सकता था। जानकारी के मुताबिक सड़क के नीचे टेनरी वेस्ट की लाइन बिछी है। पिछले महीने लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां गड्ढा बन गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले पाइप बदलकर लाइन जोड़ दी गई, लेकिन सड़क पर बने गड्ढे को अब तक नहीं भरा गया।
कुछ सेकेंड में गड्ढे में समा गई बाइक
हादसे का पूरा घटनाक्रम पास के मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में नितिन बाइक से सड़क पर आता दिखाई देता है और कुछ ही देर बाद उसकी बाइक खुले गड्ढे में चली जाती है। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम से गड्ढा तत्काल भरने, सड़क की मरम्मत और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें :- कोई भी कपड़ा 16 मिनट के लिए सिर्फ 16 रूपय में, दुकानदार ने अपने जन्मदिन पर रखा ऑफर, भीड़ को मिली पुलिस की लाठियां
A delivery agent on a bike landed in a massive pothole in the middle of a street in Kanpur, Uttar Pradesh. He was immediately rescued by onlookers. pic.twitter.com/4282w1JSl0
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) September 17, 2026