आज के समय अपना करियर बनाने और कुछ कर दिखाने की जज्बे के चलते शादी की उम्र कब निकल जाती है पता नहीं चल पाता है। जिसका नतीजा महिलाओं 35 से चालीस की उम्र में शादी करती है या तब तक नहीं करती तब तक उन्हें उनका लक्ष्य नहीं मिल जाता।
पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी
ऐसे में 35 साल की उम्र के बाद कंसीव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए आजकल अधिकतर महिलाएं एग फ्रीज कराने का सहारा ले रही हैं। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की सीईओ करिश्मा मेहता ने हाल में ही सोशल मीडिया में बताया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग का ऑप्शन चुना है। अब उन्होंने अपने फैसले के पीछे की वजह बताई है।
करिश्मा मेहता ने एक सोशल मीडिया वीडियो में बताया कि मैंने अपने एग फ्रीज करने का फैसला किया क्योंकि महिलाओं के रूप में, खासकर, हमेशा एक बायोलॉजिकल क्लॉक की टिक-टिक का मंडराता हुआ बादल रहता है। ये बहुत अच्छी बात है अगर कोई मैरिड कपल बच्चों की प्लानिंग सकता है। लेकिन जब आप अनमैरिड होते हैं, तो टाइमलाइंस सचमुच में आपके कंट्रोल में नहीं होती है।
https://www.linkedin.com/posts/karishmamehtahob_why-i-chose-to-freeze-my-eggs-activity-7292504132790161408-LZlG?utm_source=li_share&utm_content=feedcontent&utm_medium=g_dt_web&utm_campaign=copy
32 साल की करिश्मा मेहता ने बताया कि ये एक साइंटिफिक फैक्ट है कि 35 साल की उम्र के बाद, आपके एग काउंट कम हो जाते है। आपके नेचुरली कंसीव करने की संभावना आपके 30 के दशक की शुरुआत की तुलना में बहुत कम होती है। इसलिए, एग फ्रीजिंग सिर्फ एक बीमा पॉलिसी है जब भी कोई बच्चे पैदा करना चाहे।
पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
करिश्मा के फैसले पर विचार करते हुए, एक्सपर्ट ने कहा कि पिछली कई दशकों में, महिलाओं के मेजर लाइफ डिजीजन, जिसमें फैमिली प्लानिंग भी शामिल है, के प्रति उनके नजरिये में बड़ा बदलाव आया है।
आईवीएफ फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने एक वेबसाइट पर बताया कि 18 साल की उम्र में ग्रेजुएट होना, 19 साल की उम्र में शादी करना और उसके तुरंत बाद परिवार शुरू करना, ये पारंपरिक टाइमलाइन अब कई महिलाओं के लिए सही नहीं है। आजकल, लड़कियां अपना रास्ता खुद तय करने के लिए ज्यादा सशक्त हैं, चाहे इसका मतलब करियर डेवलपमेंट को प्रायोरिटी देना और शादी और बच्चे पैदा करने में देरी करना हो या उस समय-सीमा को अन्य तरीकों से एडजस्च करना हो जो उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त हो।
एक्सपर्ट ने बताया कि बड़ी तादाद में महिलाओं के लिए, बाद में जीवन में गर्भधारण करने की क्षमता एक बढ़ती चिंता का विषय बन जाता है क्योंकि उम्र फर्टिलिटी लेवल को प्रभावित कर सकती है और गर्भधारण को रोक सकती है। एक फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन टेक्टनिक के रूप में, एग फ्रीजिंग या ओसाइट क्रायोप्रेज़र्वेशन फ्यूचर प्रेग्नेंसी के लिए अंडों को संरक्षित करने में मदद करता है। इसमें ओव्यूलेशन शामिल है, जहां एग प्रोड्यूस होते हैं, हार्वेस्ट किए जाते हैं, जमाए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किए जाते हैं।