Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka CM: डिप्टी सीएम के नाम का अधिकारिक एलान के बाद डीके शिवकुमार ने कर्नाटक की जनता से किया ये वादा

Karnataka CM: डिप्टी सीएम के नाम का अधिकारिक एलान के बाद डीके शिवकुमार ने कर्नाटक की जनता से किया ये वादा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस ने काफी जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री चेहरे के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगाई है, जबकि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद से कांग्रेस की तरफ से लगातार मंथन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि 20 मई को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार डिप्टी सीए के रूप में शपथ लेंगे।

पढ़ें :- मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है, इसमें सत्य की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में होगा। इसके साथ ही इसी दिन उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। ​

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है

कांग्रेस की तरफ से किए गए एलान के बाद डीके शिवकुमार कहा कि,’कर्नाटक का सुरक्षित भविष्य और हमारे लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम इसकी गारंटी देने के लिए एकजुट हैं’।

 

 

 

 

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

 

Advertisement