Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: अब BJP नेता का विवादित बयान, सोनिया गांधी को कहा विषकन्या

Karnataka Election 2023: अब BJP नेता का विवादित बयान, सोनिया गांधी को कहा विषकन्या

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर तल्ख और विवादित बयानबाजी शुरू हो गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पीएम मोदी पर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। इसको लेकर कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर हमले बोल रहे थे। वहीं, अब भाजपा विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने दिल्ली के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, राहुल समेत इनके नाम हैं शामिल

उन्होंने सोनिया गांधी को विषकन्या कहकर नया विवा​द खड़ा कर दिया है। बीजेपी की तरफ से जारी इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। भाजपा विधायक यतनाल ने कोप्पल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को माना। अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और पीएम मोदी का स्वागत किया।

लेकिन कांग्रेस उनकी तुलना सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे। जिस पार्टी में आप (खरगे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं? उन्होंने यह तक कह डाला कि सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया। भाजपा विधायक के इस बयान के बाद कर्नाटक में एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी ​है।

Advertisement