Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में जीत के साथ अब कितने राज्यों में है कांग्रेस की सरकार? जानिए

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में जीत के साथ अब कितने राज्यों में है कांग्रेस की सरकार? जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। कर्नाटक में कांग्रेस को 135 सीटें मिली हैं। कर्नाटक में मिली जीत के बाद अब कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से चार राज्यों में सरकार हो गयी है, जबकि तीन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन में है। देश में अब कांग्रेस की सरकार कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में हो गयी है। इसके साथ ही झारखंड, बिहार और तमिलनाडु में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

हिमाचल प्रदेश
बता दें कि, कर्नाटक से पहले कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 2027 तक है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस ने 45 सीटों पर कब्जा कर बहुमत हासिल किया था और सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया।

राजस्थान
राजस्थान में भी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है। यहां पर इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। साल 2018 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 200 में से 100 सीटें हासिल की थी। 2018 के बाद से, राजस्थान में कांग्रेस के शासन को पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह से जूझना पड़ा है, इसके दो सबसे बड़े नेताओं, सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच काफी समय से अनबन है।

छत्तीसगढ़
राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ में भी इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। 2018 में, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी को पटखनी दी थी। कुल 90 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

कर्नाटक
कांग्रेस ने दक्षिणी राज्य में 13 मई को शानदार जीत हासिल की है। यहां पर कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। अब कांग्रेस को तय करना है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे है।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

 

 

Advertisement