Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बस पलटने से चार की मौत, 30 लोग घायल

Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बस पलटने से चार की मौत, 30 लोग घायल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रविवार सुबह एक बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह प्राइवेट बस बेंगलुरु से गोकर्ण की तरफ जा रही थी। रास्ते में होलालकेरे में सुबह यह अचानक ही पलट गई। पुलिस का कहना है कि घटना होलाकेरे के बाहरी क्षेत्र में अंजनेय मंदिर के करीब हुई।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से आठ की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को होलाकेरे तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को शवगृह में रखा गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भी शिकायत की है। इनका कहना है कि अवैज्ञानिक तरीके से बनाए गए सड़क के हिस्से पर दुर्घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं।

Advertisement