Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karnataka News : लड़कियों का वीडियो बनाते पकड़ा गया छात्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Karnataka News : लड़कियों का वीडियो बनाते पकड़ा गया छात्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु से गर्ल्स टॉयलेट (Girls Toilet) में लड़कियों का वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि एक निजी विश्वविद्यालय में गर्ल्स टॉयलेट (Girls Toilet)  में झांकने और वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

आरोपी विश्वविद्यालय का ही छात्र है। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र की उम्र 21 साल है। वह कानून की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र को शौचालय में झांकते हुए पकड़ा गया था। उस समय उससे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद भी आरोपी छात्र नहीं माना और दो दिन बाद फिर उसने छात्राओं के शौचालय में वीडियो बनाए। मामले की शिकायत विवि प्रबंधन से की गई। आरोपी को पुलिस के पास सौंप दिया गया।

Advertisement