तुमकुरू (कर्नाटक): कर्नाटक के तुमकुरू जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार को एक प्रेमी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ खुदकुशी करने के इरादे से चलती कैब को ही बम से उड़ा दिया। इस भीषण धमाके में सिरफिरे आशिक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड समय रहते कार से कूदने के कारण बाल-बाल बच गई। घटना में कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से झुलस गया है। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय नागेंद्रन के रूप में हुई है। हाईवे पर हुए इस अचानक धमाके और कार की आग के कारण एनएच-48 पर करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
पढ़ें :- मोहर्रम के जुलूस में 'विटामिन' और 'पेनकिलर' के नाम पर, फैयाज बांट रहा था चूहे मारने की गोली, 15 हजार लोगों को मारने की थी साजिश
हाईवे पर अचानक रुकी कार, लड़की कूदी और फिर हुआ जोरदार ब्लास्ट
चश्मदीदों के अनुसार, सिरा तालुक जोगिहल्ली के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अचानक झटके से रुकी। गाड़ी रुकते ही एक लड़की बेहद घबराई हुई हालत में उसमें से बाहर कूद गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। धमाका होते ही कैब ड्राइवर किसी तरह जलती हुई कार से बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन पीछे बैठा नागेंद्रन आग की लपटों और मलबे में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
ब्लॉक करने पर घर से किया था किडनैप
स्थानीय पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्रन और पीड़ित महिला जो पेशे से ऑपरेशन टेक्नीशियन है पहले रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। नागेंद्रन की हरकतों से तंग आकर महिला ने हाल ही में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। नंबर ब्लॉक होने से नागेंद्रन इस कदर बौखला गया कि शनिवार सुबह वह सीधे महिला के घर पहुंच गया और वहां से उसका अपहरण कर लिया। जब माता-पिता को बेटी घर पर नहीं मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मौत का
पढ़ें :- वरिष्ठ महिला वकील चला रही थी सेक्स रैकेट, ग्राहक बन ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिलाओं को कराया मुक्त
विस्फोटक दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर किडनैप करने के बाद नागेंद्रन महिला को शहर से बाहर ले जाने लगा। वह कार में महिला को विस्फोटक दिखाकर डरा रहा था और साथ में सुसाइड करने का दबाव बना रहा था। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कैब ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी रोकी, लड़की तुरंत बाहर कूद गई। लेकिन इससे पहले कि ड्राइवर खुद को बचा पाता, नागेंद्रन ने विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया।
In a spine‑chilling incident on the Bengaluru‑Pune National Highway near Jogihalli in Sira taluk, a man stabbed a woman inside a moving car and then set off a petrol bomb, burning himself alive.
The woman, who jumped out of the moving vehicle to save herself, sustained serious… pic.twitter.com/RdMc7hxiPA
— Hate Detector
(@HateDetectors) June 27, 2026
पढ़ें :- महिला ने 2 ग्राम ड्रग्स प्राईवेट पार्ट में छिपाई, केरल पुलिस ने 6 साथियों के साथ किया गिरफ्तार
कहां से आया इतना खतरनाक बारूद? जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिला पुलिस अधिकारी अशोक के.वी. ने बताया कि कार के मलबे से बम जैसे विस्फोटक सामग्री के अंश मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नागेंद्रन पूरी प्लानिंग के साथ आया था, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक आम इंसान के पास इतना संवेदनशील और खतरनाक विस्फोटक कहाँ से और कैसे आया? पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।