उत्तर प्रदेश के कासगंज मे शनिवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 से अधिक लोगो की मौत हो गई है। हादसे में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजे दिए जाने की बात कही है।
पढ़ें :- संसद में छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- "क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप?"
अत्यंत दुःखद !
कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है।
राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
पढ़ें :- NEET पेपर लीक पर देशभर में सियासी संग्राम, पटना में लाठीचार्ज, लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में महिला कार्यकर्ता लठ लेकर तैनात, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
मृतकों के परिजनों को…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 24, 2024
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है-
अत्यंत दुःखद ! कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है। राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार।
पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले-'कभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रहा हमारा शिक्षा तंत्र आज धांधली बन चुका है'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार लोगो में से 15 लोगो की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य़ में जुट गए। पटियाली के स्वास्थ्य केन्द्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को इलाज के लिए भेजा गया। अब तक 15 से अधिक लोगो की मौत की खबर है।