Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काशी संस्कृति संसद 2026 : संस्कृति संसद में संस्कृति पर्व के विशेष अंक का भव्य लोकार्पण , संपादक आचार्य संजय तिवारी-कार्यकारी संपादक डॉ अर्चना तिवारी रहीं उपस्थित

काशी संस्कृति संसद 2026 : संस्कृति संसद में संस्कृति पर्व के विशेष अंक का भव्य लोकार्पण , संपादक आचार्य संजय तिवारी-कार्यकारी संपादक डॉ अर्चना तिवारी रहीं उपस्थित

By अनूप कुमार 
Updated Date

काशी संस्कृति संसद 2026 : संस्कृति पर्व के संस्कृति संसद विशेषांक का आज भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। संस्कृति पर्व के 52 वें विशेषांक का प्रकाशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी के साथ संस्कृति पर्व मासिक पत्रिका अपने प्रकाशन के 8 वर्ष पूरे कर रही है। इस बार का यह अंक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि काशी में आयोजित संस्कृति संसद 2026 पर इस अंक को केंद्रित किया जा गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, गंगा महासभा और अखिल भारतीय संत समिति एवं श्रीकाशी विद्वत्परिषद द्वारा आयोजित होने वाली यह छठवीं संस्कृति संसद है।

पढ़ें :- काशी संस्कृति संसद 2026 : सनातन धर्म को षड्यंत्रों से बचाएगा संत समाज - रविंद्रपुरी जी महाराज

भारत संस्कृति न्यास के उपक्रम के रूप में सनातन संस्कृति, अध्यात्म, दर्शन और वर्तमान चुनौतियों को संदर्भित इस संस्कृति संसद पर केंद्रित इस विशेष अंक का लोकार्पण रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आज संस्कृति संसद के उद्घाटन सत्र में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी ने सभी महामण्डलेश्वरों और संतों के बीच किया। इस अंक के अतिथि संपादक और संस्कृति संसद के संयोजक आचार्य गोविंद शर्मा और पथ प्रदर्शक अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद जी सरस्वती ने इस अंक की महत्ता पर प्रकाश डाला। महामण्डेश्वर राधेबाबा ने इसकी भूमिका प्रस्तुत की। संस्कृति पर्व के संपादक आचार्य संजय तिवारी और कार्यकारी संपादक डॉ अर्चना तिवारी भी उपस्थित रहीं।

संस्कृति पर्व के इस विशेषांक में जो प्रमुख विषय समायोजित किए गए हैं वे हैं: संस्कृति संसद की अब तक की यात्रा और इसके परिणाम
सनातन संस्कृति के समक्ष उपस्थित वर्तमान चुनौतियां विश्व में शांति और मानवता की रक्षा केवल सनातन से ही संभव,भारत में सनातन की पुनर्स्थापना, प्रयास और परिणाम सनातन संस्कृति को समाज संचालन के लिए शिक्षा से जोड़ना जरूरी, सामाजिक विभेद, जातीय संघर्ष और विभाजनकारी षड्यंत्रों से बचने के लिए उपाय, नए भारत के नवनिर्माण के लिए नई पीढ़ी को कैसे तैयार किया जाए ,प्राचीन और अर्वाचीन में वर्तमान का सामयिक विश्लेषण, संस्कृति संसद से विश्व के लिए संदेश, संस्कृति, संस्कार और समाज का आधुनिक संदर्भ जैसे विषय शामिल हैं।

इस अवसर पर पूज्य शंकराचार्य के अलावा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक जी, माननीय दिनेश जी, अशोक तिवारी जी, चंपत राय जी, सुधांशु जी महाराज , अखिलभारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रबींद्र पुरी जी, श्रीकाशी विद्वत परिषद के महामंत्री आचार्य रामनारायण द्विवेदी जी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ तथा संस्कृति संसद के आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील देवघर जी सहित अनेक दिव्य महापुरुष उपस्थित रहे।

पढ़ें :- kashi sanskriti sansad 2026 : काशी संस्कृति संसद में राष्ट्र और नई पीढ़ी के सवालों पर होगा मंथन, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जुटेंगे देशभर के सन्त
Advertisement