katahal Pakodi: बारिश का सीजन है धूप के बाद बारिश की झमाझम बूंदें मन को खुश कर देती हैं। ऐसे में अगर गर्मा गर्म चाय के साथ पकौड़े हो तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। अधिकतर घरों में प्याज या फिर आलू की पकौड़ियां बनाई जाती हैं। या फिर बैंगन की। आज हम आपको कटहल की पकौड़ियां बाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। तो चलिए जानते हैं कटहल की पकौड़ी बनाने का तरीका।
पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
कटहल के पकौड़े बनाने के लिए जरुरी सामान
200 ग्राम कटहल के बीज
2 चम्मच बेसन
आधा चम्मच मिर्च पाउडर
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
कटहल के पकौड़े बनाने का ये है तरीका
कटहल के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को काटकर उसके बीजों को अलग निकालकर उन्हें कुकर में डाल दें। इसके बाद इन बीजों को कुकर में अच्छी तरह उबालकर ठंडा कर लें। उबले हुए कटहल के इन बीजों के छिलके निकालकर उन्हें बीच से दो टुकड़ों में काट लें।
पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं
अब इन कटे हुए बीजों में नमक, हल्दी, बेसन और बाकी बची हुई सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकौड़े का पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में पकौड़े तलने के लिए तेल गर्म करें। अब इस तेल में कटहल के पेस्ट को पकौड़े की तरह डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। आपके कटहल के बीज के क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार हैं। आप इन्हें सर्व करने से पहले इनके ऊपर चाट मसाला डालें।