Kathmandu Airport : काठमांडू एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया जब तुर्किए एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट के पहिये में अचानक आग लग गई। अचानक हुइ्र इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना के बाद एयरपोर्ट को लगभग 98 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। उसके बाद परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। मीडिया ने एयरपोर्ट के अनुसार, हादसे वक्त एयरक्राफट में कुल 288 लोग सवार थे, जिनमें 11 क्रू मेंबर थे। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि एयरक्राफ्ट के दाहिने मेन लैंडिंग गियर के एक टायर में आग लग गई थी।
पढ़ें :- अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान की 'इस्तेमाल करके फेंक देने वाली वेश्या' से की तुलना, बोले- इस पर नहीं किया जा सकता भरोसा
एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि लगभग 30 फीसदी एयरक्राफ्ट रनवे पर ही रहे जबकि बाकी 70 फीसदी टैक्सीवे पर खड़े रहे। इसकी वजह से अधिकारियों को सभी Domestic and International Flights सेवाएं रोकनी पड़ीं।
अधिकारियों ने कहा कि इसकी वजह हार्ड लैंडिंग, टायर प्रेशर की दिक्कत या दूसरी तकनीकी दिक्कतें हो सकती हैं, हालांकि पूरी जांच चल रही है। प्रवक्ता भूल ने कहा कि यात्रियों को Evacuation Slide का इस्तेमाल करके सुरक्षित निकाल लिया गया।
वहीं, काठमांडू से जाने वाले यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई। जिन यात्रियों को दूसरी जगह जाना है, उनके लिए अधिकारी दूसरी फ्लाइट भेजने की भी व्यवस्था कर रहे हैं।