नई दिल्ली। केरल स्टोरी 2 टीजर (The Kerala Story 2) रिलीज के बाद से ही काफी विवादों में घिरी हुई है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) फिल्म की रिलीज पर ब्रेक लगा दिया है।
पढ़ें :- The Kerala Story 2 : राहुल गांधी का दो टूक बयान, बोले-'फिल्म, टेलीविजन, मीडिया का हथियार के रूप में किया जा रहा है इस्तेमाल'
केरल हाई कोर्ट ने विवादित फिल्म केरल स्टोरी 2 की स्क्रीनिंग पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, केरल हाईकोर्ट ने एक याचिका के बाद रिलीज पर रोक लगा दी है और कहा है कि फिल्म में राज्य को गलत तरीके से दर्शाया गया है। केरल हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की डिटेल्ड दलीलें सुनने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की रिलीज अपना फैसला सुनाया है। बुधवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान, पिटीशनर, फिल्ममेकर्स और केंद्र सरकार के बीच तीखी बहस हुई थी।