1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ईरान का मिसाइल हमला: इजरायल में तबाही, 100 से ज्यादा घायल-बच्चे भी शामिल

ईरान का मिसाइल हमला: इजरायल में तबाही, 100 से ज्यादा घायल-बच्चे भी शामिल

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल पर ताजा मिसाइल हमला कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि घायलों में बड़ी संख्या बच्चों की भी है।दक्षिणी इजरायल के शहर अराद और दिमोना इस हमले का सबसे बड़ा निशाना बने।

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली। अराद में करीब 75 लोग घायल हुए, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दिमोना में 33 लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक है। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इजरायल का मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम भी इस बार पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। इंटरसेप्टर मिसाइलें लॉन्च की गईं, लेकिन वे बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक नहीं सकीं, जिससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया। दिमोना की स्थिति और भी संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि यहां इजरायल का परमाणु केंद्र स्थित है। ऐसे में इस हमले ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- सैफई इलाके में गेहूं के खेत में गिरा ड्रोन, सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- भाजपा सरकार में कोई भी परीक्षण क्यों नहीं हो पाता सफल?

इस पूरे घटनाक्रम पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे “भविष्य की जंग में एक कठिन शाम” बताया। उन्होंने सभी सरकारी एजेंसियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं, इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को “नागरिकों को निशाना बनाने वाला युद्ध अपराध” करार दिया है। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि ईरान जानबूझकर आम लोगों को निशाना बना रहा है। दूसरी ओर, ईरान के सरकारी मीडिया ने इस हमले को नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का जवाब बताया है, जिससे यह साफ है कि दोनों देशों के बीच टकराव और गहरा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...