लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद (Keshav Prasad Maurya) के इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे सीएम बनने को लेकर सवाल किया जाता है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने इशारों-इशारों में यह साफ बता दिया कि उनकी नजर सीएम की कुर्सी पर है। हालांकि सूबे के एक राजनीतिक धड़ में यह कयास लगाया जाता है कि सीएम योगी और डिप्टी सीएम के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
पढ़ें :- विकास लोगों के जीवन में महसूस होना चाहिए : राजनाथ सिंह
‘ हो सकता है आप मुझे अगली बार सीएम बनते हुए देखें’
वायरल हो रहे वीडियो में जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) से सवाल किया गया कि केशव जी कब तक डिप्टी सीएम बने रहेंगे। कभी सीएम भी तो बनने का मन होगा। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देखिए हो सकता है कि आप मुझे अगली बार सीएम पद पर देखें। हो सकता है अगली बार और किसी रूप में देखें। ये तो पार्टी का नेतृत्व तय करेगा। केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) नहीं तय करेंगे। हमारी पार्टी में तमाम सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है।
‘मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं सीएम बनूं’
इसके आगे केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं सीएम बनूं, लेकिन ये मेरे चाहने से नहीं होगा। मेरी पार्टी में, पार्टी का नेतृत्व तय करता है। पार्टी का विधायक दल ये तय करता है कि किसके नेतृत्व में? लक्ष्य पहले हमारा बहुमत लाना है, प्रचंड बहुमत लाना है। 2017 की तरह ये हम लोग लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ रहे हैं और बहुमत लाने के बाद फिर कौन मुख्यमंत्री बनेगा? ये विधायक दल तय करेगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक (Central Observer) आते हैं। वो फीडबैक लेते हैं, फिर ऐलान करते हैं। चाहत न होना। ऐसा तो मेरे मन में नहीं है कि मैं सीएम न बनूं।