बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने शादी के चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला लिया है। कनिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने यह निर्णय लिया है।
Kanika Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली कनिका ने शादी के करीब चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला किया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर की जानकारी अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ साझा की।
कनिका ने अपने पोस्ट में बताया कि काफी सोच-विचार करने के बाद उन्होंने और उनके पति ने अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने साथ बिताए समय के लिए आभार जताया और गौतम के बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही कनिका ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की है। सिंगर ने अपने संदेश में लिखा कि वह चाहती हैं कि इस मुश्किल समय में उनके और उनके परिवार के प्रति प्यार और समझदारी बनाए रखी जाए।

कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी ने साल 2022 में लंदन में शादी की थी। गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। यह कनिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में एनआरआई डॉक्टर राज चंदोक से शादी की थी। दोनों साल 2012 में एक दूसरे से तलाक देकर अलग हो गए थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका ने पति गौतम हाथीरमानी पत्नी से अलग होने के फैसले की वजह से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपने दोस्तों को बताया है कि वो सेपरेशन से टूट गए हैं।
कनिका की पहली शादी से तीन बच्चे हैं- दो बेटियां और एक बेटा। उन्होंने अपने तीनों बच्चों को अकेले पाला-पोसा है। सिंगर पहले भी अपनी निजी जिंदगी और दूसरी शादी को लेकर बातचीत कर चुकी हैं। फिलहाल, कनिका और गौतम के अलग होने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।