प्रीमियम क्रूजर बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) ने EICMA 2026 में अपनी अब तक की सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X350T का ग्लोबल डेब्यू कर दिया है। 350cc सेगमेंट में पहली बार कदम रखते हुए कंपनी ने अपनी इस नई बाइक को पेश किया है।
नई दिल्ली। प्रीमियम क्रूजर बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson) ने EICMA 2026 में अपनी अब तक की सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X350T का ग्लोबल डेब्यू कर दिया है। 350cc सेगमेंट में पहली बार कदम रखते हुए कंपनी ने अपनी इस नई बाइक को पेश किया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला देश की सबसे लोकप्रिय क्रूजर बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) से होना तय है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत?
जानें भारत में कब होगी लॉन्च?
Harley-Davidson X350T भारत में कब लॉन्च होगी ये इस समय सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और सटीक कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि ऑटो एक्सपर्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
भारत में क्यों होगी बहुत सस्ती?
इस बाइक के भारत में सस्ते होने की सबसे बड़ी वजह देश का बदला हुआ जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर है। सरकार के नए नियमों के तहत: 350cc तक के इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर केवल 18 फीसदी जीएसटी लगता है। 350cc से अधिक क्षमता वाले इंजनों पर भारी-भरकम 40 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, क्योंकि हार्ले की यह नई X350T बिल्कुल 350cc कैटेगरी में आती है, इसलिए यह 18 फीसदी वाले लोअर टैक्स स्लैब का फायदा उठाएगी। इससे कंपनी को इसकी ऑन-रोड कीमत काफी आक्रामक और किफायती रखने में मदद मिलेगी। कंपनी ने ट्रायम्फ जैसे प्रतिस्पर्धियों से अलग रणनीति अपनाते हुए अपने मौजूदा इंजनों का साइज छोटा करने के बजाय 350cc क्षमता वाला बिल्कुल नया मॉडल पेश किया है।
बाइक में हैं लेटेस्ट फीचर्स और शानदार डिजाइन
लुक व डिजाइन : X350T का ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक अपनी बड़ी सिबलिंग X440T से प्रेरित है।
सेफ्टी व इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स : बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन व टॉर्क : कंपनी ने दावा किया है कि इस 350cc बाइक में अपनी क्लास का सबसे बेहतरीन टॉर्क मिलेगा।
एक और किफायती क्रूजर ‘Sprint 440’ भी हुई पेश
हार्ले-डेविडसन ने EICMA में ही अपनी एक और सस्ती क्रूजर बाइक Sprint 440 से भी पर्दा उठाया है। इसमें 440cc का इंजन लगा है, जो 27 HP की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे कंपनी सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च करेगी, जिसके बाद इसे भारतीय बाजार में लाया जाएगा। भारत में कंपनी X350T को X440T के साथ बेचेगी, जिससे 18% जीएसटी बेनेफिट के साथ यह भारत में ब्रांड की अब तक की सबसे सस्ती बाइक बनेगी।