मुंबई। केतन हत्याकांड (Ketan Murder Case) में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की जारी जांच के बीच अब खबर आ रही है कि पुलिस इस हत्याकांड के और छिपे राज का पता लाने के लिए आरोपी सिया गोयल (Siya Goyal) का पॉलीग्राफी टेस्ट (Polygraph Test) कराएगी। सिया गोयल ने भी पॉलीग्राफी टेस्ट (Polygraph Test) को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है।
पढ़ें :- चेतन-सिया इंटरनेट में खोज रहे थे मारने का तरीका, धक्का देने से पहले की रिहर्सल, पहली बार साजिश नाकाम हुई थी...
आपको बता दें कि किसी भी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट (Polygraph Test) कराने के लिए पहले उससे मंजूरी लेना जरूरी होता है। सिया गोयल (Siya Goyal) के वकील विपुल दूसिंग ने बताया कि गुरुवार को ही आरोपी सिया गोयल (Siya Goyal) ने लोनावाला ग्रामीण पुलिस पुलिस को पॉलीग्राफी टेस्ट (Polygraph Test) की रजामंदी दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में सिया का पॉलीग्राफी टेस्ट (Polygraph Test) कराया जा सकता है।
केतन हत्याकांड (Ketan Murder Case) में सिया के परिवार ने भी एक खास मांग की है। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा इस मामले में जो भी गुनहगार हैं उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए और अगर सिया दोषी है तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए।
बेटी अगर दोषी तो उसे भी सजा हो
प्रवीण गोयल ने आगे कहा कि पुलिस अपना काम सही से कर रही है। हम पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं। मैं भगवान से यही दुआ करूंगा कि उन्हें जल्द से जल्द केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) के कातिलों का पता चल जाए। अगर सिया इस मामले में दोषी करार हो जाती है, तो उसके लिए भी वही सजा होनी चाहिए जो केतन के साथ हुआ है। दोषी कोई भी हो, फिर चाहे वो मेरी बेटी ही क्यों न हो? उसे सजा मिलनी चाहिए।
पढ़ें :- केतन हत्याकांड में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा- चेतन ने सिया को अपने मंगेतर की हत्या के लिए उकसाया
सिया के घर से पुलिस ने क्या बरामद किया?
पुणे पुलिस (Pune Police) गुरुवार सुबह सिया गोयल (Siya Goyal) को पुणे के उस स्थान पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) ने कथित तौर पर यह साजिश रची थी कि रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल (Real estate businessman Ketan Agarwal) को लोहागढ़ किले (Lohagarh Fort) की पहाड़ी से नीचे कैसे धक्का देना है? पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन कथित तौर पर पहना था। सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले (Lohagarh Fort) की पहाड़ी से केतन अग्रवाल (25) को धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।