Ketu Nakshatra Parivartan 2026 : छाया ग्रह केतु के गोचर को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार केतु जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। केतु का गोचर व्यक्ति के जीवन में वैराग्य, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ाता है। जब भी केतु अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है। वर्तमान में केतु मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में इनकी स्थिति में बदलाव होने वाला है।
पढ़ें :- Jyeshtha Month 2026 : जेष्ठ माह हनुमान जी की उपासना के लिए माना जाता है श्रेष्ठ, जानें कब से कब तक रहेगा?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को केतु मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। नए मौके आपका इंतजार कर रहे है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के जीवन में यह गोचर प्रगति के संकेत दे सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है, खासकर काम से जुड़े मामलों में। आपके प्रयासों की सराहना होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति मजबूत हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
धनु राशि
केतु का यह बदलाव धनु राशि के लोगों के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं और परिवार के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा। कुछ लोगों के लिए नई संपत्ति या वाहन लेने के योग भी बन सकते हैं।