Khajjiar Travel : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी के पास बसे खज्जियार को भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ (‘Mini Switzerland’) कहा जाता है। हरे भरे वातावरण में यहां की खामोशी में भी एक कहानी है। चारों तरफ देवदार के पेड़, हरे मैदान और शांत माहौल यहां पहुंचते ही मन को अलग सुकून देते हैं। यहां आकर फोन देखने से ज्यादा नजरें पहाड़ों पर टिकती हैं।
पढ़ें :- गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट का सफर अब मिनटों में, जानिए क्या है रूट और स्टेशनों का प्लान
खज्जी नाग मंदिर
खज्जियार झील (Khajjiar Lake) यहां का प्रमुख आकर्षण है। मैदान के बीच मौजूद यह छोटी-सी झील जगह की खूबसूरती बढ़ााती है। वहीं, करीब 10वीं शताब्दी का खज्जी नाग मंदिर आस्था और इतिहास दोनों से जोड़ता है।
‘कलतोप वन्यजीव अभयारण्य’
अगर आपको प्रकृति के बीच वक्त बिताना पसंद है तो ‘कलतोप वन्यजीव अभयारण्य’ (‘Kaltop Wildlife Sanctuary’) जरूर जा सकते हैं। नेचर वॉक, फोटोग्राफी और घुड़सवाारी जैसी गतिविधियां सफर को और खास बना देती हैं। यहां Paragliding and Zorbing का मजा भी लिया जा सकता है।
कैसे पहुंचे खज्जियार
दिल्ली से खज्जियार की दूरी करीब 580 से 600 किलोमीटर है। अगर आप अपनी कार से जाते हैं तो करीब 11-13 घंटे लग सकते हैं। सबसे पहले आपको दिल्ली से NH-44 होते हुए पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और पठानकोट पहुंचें। इसके बाद डलहौजी और फिर करीब 22 से 24 किलोमीटर दूर खज्जियार पहुंचा जा सकता है।