Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kisan Andolan: तो क्या खत्म हो जाएगा अब किसान आंदोलन, मिलने लगे संकेत?

Kisan Andolan: तो क्या खत्म हो जाएगा अब किसान आंदोलन, मिलने लगे संकेत?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kisan Andolan: किसान आंदोलन को करीब एक साल हो गए हैं। कृषि कानूनों (agricultural laws) की वापसी के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है। अब किसान एमएसपी (MSP) पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। इन सबके बीच किसान आंदोलन के समाप्त होने के संकेत मिलने लगे हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) के नेता कुलवंत सिंह संधू (Kulwant Singh Sandhu) ने कहा कि केंद्र सरकार (central government) ने हमारी मांगों को मान लिया है। केंद्र की तरफ से हमे मांगों पर विचार वाला पत्र मिल चुका है। हम लोगों के बीच आज एक आम सहमति बनी है। इस पर अंतिम निर्णय कल लिया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने शनिवार को सरकार के बातचीत के लिए पांच सदस्यीय पैनल बनाया था। इसमें एमएसपी पर कानूनी गारंटी, मृतक किसानों के परिवार को मुआवजा जैसी बातचीत के लिए बनाया गया था।

वहीं, अब संयुक्त किसान मोर्चा की (United Kisan Morcha) तरफ से कहा गया है कि उनको केंद्र सरकार ने चिट्ठी भेजी है। हालांकि मोर्चा की तरफ से सरकार को कल जवाब दिया जाएगा। केंद्र की कुछ शर्तों पर मोर्चे ने सवाल उठाए हैं। मोर्चा बुधवार को केंद्र के प्रस्ताव पर मंथन कर अंतिम फैसला लेगा।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Advertisement