Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kisan mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में उमड़ा किसानों का जनसैलाब, महापंचायत में अभी तक नहीं पहुंचे राकेश टिकैत

Kisan mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में उमड़ा किसानों का जनसैलाब, महापंचायत में अभी तक नहीं पहुंचे राकेश टिकैत

By प्रिन्स राज 
Updated Date

Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर जिले का  जीआईसी मैदान आज बड़े ऐतिहासिक आंदोलन (Aandolan) का गवाह बनने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 9 महीने से चल रहे देश में किसान आंदोलन के नेताओं ने आज यहां देश भर से किसान (Former) महापंचायत बुलाई है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बताया जा रहा है कि इस महापंचायत (Mahapanchayat) में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल होंगे, जिनमें करीब 60 किसान संगठन होंगे और अन्य कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक(teacher) , रिटायर अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे।

किसानों के 40 संगठन अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि 20 संगठन पूरा सहयोग करेंगे। शनिवार से किसानों का मुजफ्फरनगर (Mukkadar nagar) पहुंचना शुरू हो गया। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस, प्रशासन अलर्ट है। भाकियू ने शनिवार से ही एनएच-58(NH) के सिवाया टोल को फ्री करा दिया। रविवार को भी मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच टोल फ्री रहेगा।

Advertisement