How to Warm a room without a heater or blower: उत्तर भारत में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है और कई शहरों में सुबह व शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आनेवाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना जतायी जा रही है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ गीजर, हीटर या ब्लोअर की भी जरूरत पड़ने वाली है। हालांकि, इन होम अप्लायंस से बिजली की खपत ज्यादा होती है, जो बिजली के बिल में भी इजाफा करता है। इसके अलावा, हीटर या ब्लोअर के इस्तेमाल से कई अन्य प्रकार के नुकसान की भी आशंका रहती है। जिसको देखते हुए हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं, जो बिना हीटर या ब्लोअर के आपके कमरे को गर्म रखने में मददगार साबित होने वाले हैं। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बिना हीटर या ब्लोअर के कमरा गर्म रखने का तरीका
1- वार्म लाइट: सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए वार्म लाइट्स यानी हेवी लाइट या कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन से कमरे का तापमान बढ़ाने में मदद मिलती है। तेजी रोशनी वाली लाइट्स से भी कमरे का गर्म रखने में मदद करती हैं।
2- बबल रैप: सर्दियों में बबल रैप का इस्तेमाल ग्रीनहाउस विंडो को इन्सुलेट करने के लिए किया जाता है। इसे नियमित या इंसुलेटिंग विंडो शेड्स के साथ इसका इस्तेमाल करके कमरे में गर्माहट को बढ़ाया जा सकता है।
3- कालीन और मोटे पर्दे: सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए फर्श पर मोटे कालीन और खिड़की और दरवाजे पर मोटे पर्दे जरूर लगाएं। इससे ठंडी हवा कमरे के अंदर नहीं आएगी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
4- वॉर्म बेडशीट: सर्दियों में बेड पर कॉटन के चादर की जगह वॉर्म बेडशीट का इस्तेमाल करें, जो बेड पर गर्माहट बरकरार रखेगा। इसके अलावा, हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल भी बिस्तर को गर्म रखने के लिए किया जा सकता है।