Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Krishna Janmashtami 2024: राशि के अनुसार करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, बरसेगी कृपा

Krishna Janmashtami 2024: राशि के अनुसार करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, बरसेगी कृपा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Krishna Janmashtami 2024 : जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाएगी। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त, सोमवार के दिन  बेहद दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की विशेष पूजा और जन्मोत्सव मनाया जाता है. भगवान के मंदिरों को आकर्षक और भव्य तरीके से सजाया जाता है। ऐसे में अगर अपनी राशि (Zodiac Signs) के अनुसार पूजा और उपाय किए जाएं तो भगवान प्रसन्न होंगे और जीवन में खुशियां आएंगी। यहां जानिए राशि के अनुसार कृष्ण जी को प्रसन्न करने के उपाय।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

राशि के अनुसार जन्माष्टमी पूजा  

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। उनका संबंध हनुमान जी से है. मेष राशि के जातक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाकर, कुमकुम लगाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) दूध और शहद से स्नान कराकर पीले चंदन से तिलक लगाएं।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों का अगर विवाह नहीं हो रहा या इसमें देरी हो रही है तो मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप को लाल चुनरी चढ़ाएं।

कर्क राशि
जिन लोगों की राशि कर्क है वे कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर लड्डू गोपाल को शंख से जल भरकर स्नान कराएं और भोग में पंजीरी चढ़ाएं।

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2026 : आज से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , समृद्धि- सौभाग्य के लिए करें श्री सूक्त का पाठ

सिंह राशि
सिंह राशि (Leo) के जातक कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाएं। इससे जीवन में समृद्धि बनी रहेगी और भगवान कृष्ण की कृपा बरसेगी।

कन्या राशि
इस राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी को गंगाजल और दूध से स्नान कराने के बाद हरे रंग का वस्त्र पहनाएं। इसके बाद दही और पंजीरी का भोग लगाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातक को कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध से स्नान कराएं और पीला चंदन लगाकर उन्हें लाल रंग का वस्त्र पहनाना चाहिए। इसके साथ भोग में खीर अवश्य ही शामिल करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करने के बाद नारियल की बर्फी का भोग लगाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान को दही और शहद से स्नान करवाने के बाद लाल रंग के वस्त्र पहनाकर पूजा करें।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

मकर राशि
मकर राशि के जातक भगवान की विशेष कृपा पाने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को कच्चे दूध से स्नान करवाकर पूजा करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि (Aquarius) के जातकों को इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की प्रतिमा का दूध, गंगाजल और शहद से अभिषेक करने के बाद बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि के जातक इस बार कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान की विधिपूर्वक पूजा करें और उन्हें भोग में बर्फी चढ़ाएं।

Advertisement