Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन गुड्डर’ में एक आतंकी को मार गिराया है। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में एक जवान भी घायल हुआ है। फिलहाल, यह संयुक्त ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस बारे में सेना की ओर से सोमवार को जानकारी दी गयी है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव ने जनगणना की अधिसूचना पर उठाए सवाल, बोले- जाति का कॉलम तक नहीं, गिनेंगे क्या?
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ओपी गुड्डर, कुलगाम… जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ़ श्रीनगर द्वारा कुलगाम के गुड्डर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया। अभियान जारी है।”
OP GUDDAR, Kulgam
Based on specific intelligence input by JKP, joint search operation was launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice & @crpf_srinagar in Guddar forest of #Kulgam.
Vigilant troops observed suspicious activity and upon being challenged, terrorists opened fire,… pic.twitter.com/pV3oWW6gor
पढ़ें :- IND vs NZ 3rd ODI : इंदौर में भारत नहीं हारा एक भी वनडे मैच, इस बल्लेबाज ने जड़ा था दोहरा शतक
— Chinar Corps
– Indian Army (@ChinarcorpsIA) September 8, 2025
इससे पहले कुपवाड़ा में ऑपरेशन कोटनाला तहत विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और बीएसएफ ने 30 और 31 अगस्त 2025 को कोटनाला, आवरा बाउल, कुपवाड़ा क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक पिस्तौल, चार यूबीजीएल, हैंड ग्रेनेड और विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद सहित युद्ध-संबंधी सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था।