कुशीनगर के एक निजी स्कूल में महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधक पर आरोप है कि उसने छुट्टी के बाद महिला टीचर को स्कूल कार्यालय में बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकी भी दी।
पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'
मामले से जुड़ा करीब 5 मिनट 47 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रबंधक महिला शिक्षिका के करीब जाता और उसके विरोध के बावजूद आपत्तिजनक बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शिक्षिका उसे बार-बार दूर रहने और उसे न छूने की चेतावनी देती नजर आती है।
TC बनवाने के बहाने ऑफिस बुलाने का आरोप
मामला 1 अक्टूबर का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद प्रबंधक ने महिला शिक्षिका को ट्रांसफर सर्टिफिकेट यानी TC तैयार करने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और प्रबंधक पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा।
वीडियो में शिक्षिका आरोपी के व्यवहार का विरोध करती सुनाई देती है। वह उसे समझाती है कि किसी की बेटी के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए तो उसके परिवार को कैसा लगेगा। महिला लगातार उससे दूरी बनाए रखने की बात कहती है। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की थी। यही वीडियो अब मामले में सामने आया है।
पढ़ें :- जो सामने आया सनकी ने उसे पीटा: नाना, नानी, मां और बहन को मौत के घाट उतारा, 4 गंभीर हालत में भर्ती
पत्नी की बीमारी का हवाला देकर की आपत्तिजनक बात
वीडियो में प्रबंधक महिला शिक्षिका से कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने की बात करता दिखाई देता है। बातचीत के दौरान वह अपनी पत्नी की बीमारी का भी जिक्र करते हुए कहता है— मेरी पत्नि बीमार है.. मैं तुम्हारे साथ शारिरिक संबंध बनाना चाहता हूं। महिला शिक्षिका इस बात पर नाराजगी जताती है और सवाल करती है कि प्रबंधक उससे इस तरह की बातें कैसे कर सकता है। वीडियो में वह लगातार उसके व्यवहार का विरोध करती नजर आती है।
शिकायत के कुछ घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा
महिला शिक्षिका ने गुरुवार रात रविंद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शाम करीब 5 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आठवीं तक है स्कूल में पढ़ाई
पढ़ें :- AI का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी, फर्जी मगरमच्छ की फोटो भेजने पर जेल की नौबत; जानें पूरा मामला
मामला रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल का है। यहां आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। आरोपी की पहचान स्कूल प्रबंधक दिनेश राय के रूप में हुई है। वह रविंद्रनगर के मोतीछापर (भिसवा) गांव का रहने वाला बताया गया है। परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया गया है कि उसकी पत्नी बीमार रहती है। पुलिस अब महिला की शिकायत, सामने आए वीडियो और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
एक प्राइवेट स्कूल के घटिया संचालक को देखिये…
“पत्नी बीमार है…” कहकर महिला शिक्षिका पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे है… रविन्द्र नगर, कुशीनगर के एक प्राइवेट स्कूल के संचालक दिनेश राय का विडियो वायरल हो रहा है… उस महिला शिक्षिका को सैल्यूट है जिसने इस हवसी प्रबंधक की… pic.twitter.com/TvxtLbsTgB— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) October 2, 2026