Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ladakh Road Accident: 7 जवान शहीद होने पर Sonu Sood और Swara Bhaskar ने ट्वीट कर जताया दुख

Ladakh Road Accident: 7 जवान शहीद होने पर Sonu Sood और Swara Bhaskar ने ट्वीट कर जताया दुख

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ladakh Road Accident: लद्दाख सड़क हादसे की वजह से देश ने सात वीर जवानों (Seven Soldiers Dead) को खो दिया। इस दुखद खबर को सुन सभी की आंखें नम हो गईं। एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें :- Anushka Sen Pics: अनुष्का सेन ने सुमद्र के किनारे कराया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

आपको बता दें, उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। लद्दाख के तुरतुक एरिया (Turtuk Area of Ladakh) में भारतीय सेना (Indian Army soldiers) की एक बस खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में 7 जवान शहीद (7 jawans martyred) हो गए। वहीं, कई घायल हो गए।

पढ़ें :- Ghatkopar Hoarding Collapse : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, 3 दिन बाद मिले शव

इस दुखद खबर की जानकारी सामने आने के बाद पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले वीर सैनिकों को नमन किया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

सोनू सूद (Sonu Sood) ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘लद्दाख में एक बस त्रासदी में हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और हमारे हीरोज के लिए प्रार्थना।’

पढ़ें :- Chhota Bheem Trailer Out: ढोलकपुर के दुश्मनों के छक्के छुड़ाने आ रहे छोटा भीम, रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

स्वरा भास्कर को भी जैसे ही इस दुखद खबर के बारे में पता चला, उन्होंने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया। वो लिखती हैं, यह बहुत दुखद है। परिवारों और शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना।’

Advertisement