नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पर ड्रग्स और असलहा तस्करी का आरोप है। गिरफ्तार की गई लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को मैडम जहर भी कहा जाता है। लेडी डॉन नेहा बिश्नोई गैंग के प्रमुख शूटर महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीते सात सालों में लेडी डॉन गैंग की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। इसके साथ ही लेडी डॉन नेहा उत्तर-पूर्व दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और इसकी ही आड़ में ड्रग्स की सप्लाई से लेकर अवैध असलहों का काम करती थी।
पढ़ें :- रोहित शेट्टी टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे, जानें किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास लेडी डॉन ?खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेहा के साथ दो अन्य आरोपियों मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को भी गिफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कार अवैध हथियार भी बरामद किए है। बता दे कि लेडी डॉन नेहा का ब्यायफ्रेंड बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का मुख्य शूटर है और वह पिछले दस साल से फरार था। बॉबी कबूतर दिल्ली पुलिस ने वांछित सूची में शामिल कर रखा है। पुलिस जांच में उसका नाम कई संगीन मामलों में सामने आया है। बतो दे कि बॉबी कबूतर ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मे रेकी की थी। इसके साथ ही जाफराबाद डबल मर्डर केस में दो भाइयों फज़ील और नादिम पर बॉबी ने गोलियां चलाई थी। इसके साथ ही वह सलीम पिस्टल जैसे तस्करों से हथियार लाता था। सलीम पिस्टल के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने की भी बात सामने आई है। वहीं बॉबी पर ग्रेटर कैलाश जिम मालिक नादिर शाह हत्या में भी लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप। वहीं लेडी डॉन नेहा गैंग में महिलाओं की भूमिका बढ़ाती थी। इससे पहले चंडीगढ़ की दीपा और जोया खान जैसी लेडी डॉन गिरफ्तार हो चुकी हैं। नेहा की गिरफ्तारी से ड्रग्स, हथियार सप्लाई और वसूली के नेटवर्क की नई परतें खुल रही हैं। पुलिस अब पूछताछ में जुट गई है ताकि पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सके।